मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हौली पिपलाटी–ज्योसुडा तोक सीसी रोड निर्माण हेतु ₹60.20 लाख की दी स्वीकृति

जनपद चम्पावत के विकास को गति प्रदान करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम पंचायत हौली पिपलाटी से ज्योसुडा तोक तक सी०सी० (कंक्रीट) सड़क निर्माण कार्य हेतु ₹60.20 लाख की धनराशि के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत हौली पिपलाटी से ज्योसुडा तोक को जोड़ने वाली सड़क का सीसी निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन को सुगम, सुरक्षित एवं सर्व मौसमीय बनाया जा सकेगा।

वर्तमान में ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा वर्षा ऋतु में भी निर्बाध संपर्क बना रहेगा।

इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, साथ ही कृषि उत्पादों के परिवहन में भी सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में विकास गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सतत कार्य कर रही है और प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *