दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से चैन फेंसिंग, सड़क निर्माण तथा आवागमन के रास्तों से जुड़ी समस्याओं को उठाया, जिनसे वे लंबे समय से जूझ रहे थे।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संज्ञान लिया और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। वहीं कुछ जटिल समस्याओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान और सकारात्मक पहल के लिए जिलाधिकारी की सराहना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव की अन्य समस्याओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और उन पर भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रशासन की इस तत्परता से ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

