टनकपुर (चम्पावत)। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्री विमल प्रसाद स्वयं मैदान में उतरे और जगपूड़ा पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा आवागमन करने वाले लोगों की गहन जांच की। साथ ही क्षेत्राधिकारी ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

