चंपावत। विकास भवन में जिला ग्राम प्रधान संगठन की ओर से आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश माहरा ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री चंद्रशेखर गड़कोटी ने किया। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। महेश जोशी, दिनेश गहतोड़ी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद अधिकारी, मनीष फर्त्याल, सुरेश सिंह बिष्ट, रूद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष और अल्का ढेक, पायल, सृष्टि, गीता भट्ट को जिला महिला उपाध्यक्ष वहीं नवीन जोशी, पुष्कर भट्ट, सूरज महर, संजय बिनवाल, गीता चंद, प्रेमा बोहरा को जिला महामंत्री साथ ही अर्जुन राम, गंगा देवी, किरन देवी, विजेंद्र मनराल, सविता देव, गुमान राम, रमेश सिंह, सुंदर सिंह, रविन्द्र सिंह को जिला सचिव का पदभार मिला।
बैठक में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



