*जनपद चम्पावत* 🚨
*चम्पावत पुलिस का जनजागरूकता अभियान: गाँव-गाँव पहुँचकर साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा का दिया संदेश*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया* जनपद चम्पावत के निर्देशन में दिनांक 29.07.2026 को जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को साइबर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों, नशा मुक्ति तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक अभियान आयोजित किया गया।📌अभियान के अंतर्गत *थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम सभा विरमोला, थाना बनबसा पुलिस द्वारा ग्राम गड़ीकोट एवं देवीपुरा तथा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चलथी, कोतवाली चम्पावत द्वारा बेट्टा अमोड़ी (चलथी)* में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं से संवाद स्थापित कर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।📌जनमानस को फर्जी कॉल, ऑनलाइन लोन, टॉवर लगाने, अधिक मुनाफा दिलाने, केवाईसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा करने जैसी साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।📌इसके साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन तथा नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख जानकारियों से भी आमजन को अवगत कराया गया।➡️चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की कि सतर्क रहें, जागरूक रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत
दिनांक -29.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

