टनकपुर में महिला मोर्चा से जुड़ी एक बहन की दुकान में आग लगने की दुखद घटना के बाद महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी के नेतृत्व में जिला मंत्री हंसा जोशी, जिला उपाध्यक्ष अनीता यादव एवं मंडल अध्यक्ष बबीता गोस्वामी घटना स्थल पर पहुंचीं और पीड़ित बहन से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
दीपा जोशी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और महिला मोर्चा परिवार इस कठिन समय में पीड़ित बहन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने प्रशासन से घटना की तत्काल जांच कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की, ताकि प्रभावित महिला दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सके।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा परिवार हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। साथ ही ईश्वर से पीड़ित बहन को इस कठिन समय में साहस और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई।
घटना के बाद क्षेत्र में दुख और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
महिला मोर्चा ने बढ़ाया मदद का हाथ, टनकपुर अग्निकांड पीड़िता के समर्थन में पहुंचीं दीपा जोशी”

