*जनपद चम्पावत*
दिनांक 08.07.2026 को फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि नायकगोठ के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है।सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन टनकपुर की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु उपजिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया।चम्पावत फायर सर्विस द्वारा समय पर की गई इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई से घायल व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक- 09.07.2026
kamal bhandari editor in chief।

