महिला मोर्चा का ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ उत्साहपूर्वक संपन्न, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

चम्पावत।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आशीर्वाद एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा चम्पावत द्वारा जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा जोशी की अध्यक्षता में “लखपति दीदी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन उत्साह, ऊर्जा और व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दर्जा मंत्री श्रीमती हेमा जोशी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है, जिससे वे अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा जिला सह प्रभारी श्रीमती शैली फुटेला तथा जिला सह प्रभारी श्री हिमांशु बिष्ट भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। सम्मेलन महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, आत्मविश्वास और आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री श्रीमती सरस्वती चंद ने किया।इस अवसर पर दर्जा मंत्री श्रीमती किरण देवी, विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी, सोशल मीडिया सह संयोजक श्रीमती सुनीता मुरारी, कार्यक्रम सह संयोजक श्रीमती अनीता यादव, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश भट्ट, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती रुचि धस्माना, श्रीमती रुक्मिणी उनियाल, श्रीमती कविता थापा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा जोशी ने सभी सम्मानित अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *