माननीय मुख्यमंत्री के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार*

चम्पावत,

*जनपद चम्पावत को मिली महिला फिजिशियन की सौगात, उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में डॉ. रेशमा यादव की तैनाती**जिलाधिकारी ने जताया आभार, मुख्य चिकित्साधिकारी बोले— गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तार*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, विशेषज्ञतापूर्ण एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड शासन द्वारा जनपद चम्पावत के उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में फिजिशियन (मेडिसिन विशेषज्ञ) डॉ. रेशमा यादव की तैनाती का आदेश जारी किया गया है।शासन के उप सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार, जनपद पौड़ी में तैनात डॉ. रेशमा यादव की तैनाती आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में नियुक्त किया गया है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि फिजिशियन के रूप में डॉ. रेशमा यादव की तैनाती से गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने के साथ-साथ अन्य जनपदों के लिए अनावश्यक रेफर होने की स्थिति में भी कमी आएगी।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि डॉ. रेशमा यादव के कार्यभार ग्रहण करने से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर की चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता एवं क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि फिजिशियन के रूप में उनकी विशेषज्ञता का लाभ मरीजों को भी मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तैनाती से क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य विभाग जनपदवासियों को बेहतर, प्रभावी एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *