लोहाघाट पुलिस का एक्शन, आदतन अपराधी को किया गया पाबन्द*

*जनपद चम्पावत*

*श्रीमती रेखा यादव (IPS) पुलिस अधीक्षक महोदया* के निर्देशन में जनपद में आदतन एवं अभ्यस्त अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा *मोहित ढेक पुत्र महेश ढेक, निवासी कोलीढेक, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत* के विरुद्ध धारा 129(जी) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे सदाचार बनाए रखने हेतु पाबन्द किया गया है।📌 उक्त व्यक्ति नशे के सेवन एवं नशे के कारोबार में संलिप्त रहने के साथ-साथ क्षेत्र में आए दिन उपद्रव एवं हंगामा कर आमजन को भयभीत एवं परेशान करता रहा है। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होने की शिकायतें रही हैं। ऐसे व्यक्ति का बिना पाबन्द स्वच्छन्द रहना जनहित एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से उचित न होने के कारण पुलिस द्वारा नियमानुसार यह कार्यवाही की गई। *उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में दर्ज अभियोग* —1. FIR No. 323/19, धारा 8/21 NDPS Act, थाना खटीमा।2. FIR No. 39/21, धारा 8/18/21 NDPS Act, थाना लोहाघाट।3. FIR No. 05/20, धारा 8/22 NDPS Act, थाना पाटी।4. FIR No. 76/18, धारा 8/21/60 NDPS Act, थाना चम्पावत।5. मु0क्र0सं0 02/22, धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, थाना लोहाघाट।6. मु0क्र0सं0 02/25, धारा 129(जी) BNS, थाना लोहाघाट। *चम्पावत पुलिस का स्पष्ट संदेश:* आदतन एवं अभ्यस्त अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यावही लगातार जारी रहेगी।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक- 21.08.2026

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *