चम्पावत,
*कायाकल्प अवार्ड में चम्पावत का शानदार प्रदर्शन, जिला अस्पताल व उप जिला अस्पताल टनकपुर सम्मानित*
*स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और अत्याधुनिक व्यवस्थाओं में जिले ने दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धि**आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमबाग ने हासिल किया प्रथम स्थान*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर किये जा रहे प्रयासों के क्रम में अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, मरीजों की सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण, बेहतर प्रबंधन तथा अत्याधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किए जाने के इन प्रयासों को कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत बड़ी सफलता मिली है।वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक्सटर्नल असेसमेंट के उपरांत जिले के जिला चिकित्सालय चम्पावत एवं उप जिला चिकित्सालय टनकपुर को कमेंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही जिले के 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को भी कमेंडेशन अवार्ड प्राप्त हुआ है। वहीं, कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी पुरस्कार मिला है। इनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमबाग ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।कायाकल्प कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, अस्पताल परिसर का रखरखाव, मरीजों की सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सहित विभिन्न मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। External Assessment में जिले के इतने अधिक स्वास्थ्य संस्थानों का बेहतर प्रदर्शन करना स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यवस्थाओं में किए जा रहे निरंतर सुधार का प्रमाण है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने कायाकल्प अवार्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, बेहतर प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। कायाकल्प अवार्ड के लिए किए गए मूल्यांकन से संस्थानों को अपनी व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।
kamal bhandari editor in chief ।

