आज दिनांक 08.09.2026 को नगर पालिका परिषद् चम्पावत में पी0एम0स्वनिधि योजना के तहत ’’लोक कल्याण मेला’’ के तहत मा0 अध्यक्षा, श्रीमती प्रेमा पाण्डेय जी कि अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

प्रेस नोटआज दिनांक 08.09.2026 को नगर पालिका परिषद् चम्पावत में पी0एम0स्वनिधि योजना के तहत ’’लोक कल्याण मेला’’ के तहत मा0 अध्यक्षा, श्रीमती प्रेमा पाण्डेय जी कि अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में शहरी फड़ व्यवसायियों हेतु पुर्नगठित पी0एम0स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन किये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक से अधिक लाभान्वित करने, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण, ऋण स्वीकृति एवं वितरण तथा योजना में सम्बन्धित अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी जी द्वारा योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कि विभाग एवं बैंकवार प्रगति विवरण पर जानकारी प्रदान करते हुए संसोधित लक्ष्य एवं लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान प्रगति पर जानकारी प्रदान की गयी।मा0 अध्यक्ष महोदया द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि योजना के पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाये तथा किसी भी स्तर पर योजना से लाभार्थी को लाभ प्रदान किये जाने हेतु विलम्ब न किया जाये। उन्होने कहा की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी पटरी एवं स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान करते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।लोक कल्याण मेले में उपस्थित स्वास्थय विभाग से डाॅ0 बलबीर सिंह (ए0सी0एम0ओ0), श्री आनन्द प्रकाश (डी0सी0बी0), वरिष्ठ सहायक प्रबन्धक, श्री नवीन चन्द्र जोशी, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, श्री अभिषेक पाण्डेय, आई0डी0बी0आई0 बैंक, श्री राजन कुमार, यूको बैंक, श्री दीवाकर प्रसाद, केनरा बैंक, श्री सौरभ जोशी, इण्डियन बैंक, श्री अखिलेश चन्द्रा, यूनियन बैंक, श्री प्रमोद कुमार, पंजाब नेशनल बैंक, श्री हिमांशु निव्वाल, भारतीय स्टेट बैंक, श्री गौरव गोस्वामी, बैंक आॅफ बड़ौदा, श्री रोशन पाण्डेय, आई0सी0आई0सी0 बैंक, श्री विकास गिरी, उत्कर्ष बैंक, श्रीमती सपना पुनेठा, बाल विकास, कु0 रेनु, स्वास्थ्य विभाग, श्रीमती विमला जोशी, स्वास्थ्य विभाग, श्रीमती प्रभा गोस्वामी, बाल विकास विभाग, श्री पंकज बिष्ट, श्रम विभाग के प्रतिनिधि व नगर पालिका कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *