चम्पावत ,
*जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन: आईपीएस (IPS) आशू पंत ने छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स*
शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत में क्षेत्रीय कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, चंपावत के तत्वावधान में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग सह मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में शिलांग से आईपीएस (IPS) अधिकारी श्री आशू पंत ने गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा विदेश रोजगार प्रकोष्ठ एवं एनसीएस पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि श्री आशू पंत ने छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी करियर से जुड़ी विविध जिज्ञासाओं, प्रश्नों और शंकाओं का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया।इस अवसर पर उपस्थित 143 विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन से संबंधित उपयोगी साहित्य भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आर.के पंत सहित श्री निशांत कुमार, श्री उमाशंकर सिंह, श्रीमती सीमा, श्रीमती करुणा, कु० प्रियंका, श्री कृष्ण कुमार, श्री विमल जायसवाल एवं विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
jaya kamal bhandari editor in chief ।

