आज दिनांक 16.09.2026 को हिमवत्स संस्था उड़ई-कुलेठी चम्पावत के सौजन्य से सृजन “ए ब्राइट बिगनिंग” में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर दिनांक: 16.09.2026

आज दिनांक 16.09.2026 को हिमवत्स संस्था उड़ई-कुलेठी चम्पावत के सौजन्य से सृजन “ए ब्राइट बिगनिंग” में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

सेवा निवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० गोविन्द बल्लभ बिष्ट के दिशा निर्देशन तथा देखरेख में शिविर संचालित हुआ। हिमवत्स संस्था से श्री प्रकाश पुनेठा एवं पंकज बोहरा ने शिविर में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ “Healthy Eyes, Bright Future” के तहत स्कूल के छात्रों, शिक्षकों तथा अभिभावकों का भी नेत्र परीक्षण किया गया। विद्यालय की ओर से कार्यालय प्रमुख श्री राजेन्द्र सिंह सामन्त ने शिविर के सुचारू संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।विद्यालय के प्रबन्धक डॉ० भुवन चन्द्र जोशी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती सविता पाण्डेय ने डॉ० बिष्ट एवं हिमवत्स संस्था का आभार व्यक्त किया। सृजन के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में सम्बन्धित कक्षा के अध्यापक श्रीमती सुशीला गोस्वामी, दीक्षा जोशी, सोनी बिष्ट, शिवि कौशिक, ललिता जोशी, ममता महर, ख्याति त्रिपाठी, कविता जोशी ने अपनी-अपनी कक्षा के बच्चों का परीक्षण करवाया। अभिभावकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण में श्रीमती कमला महर, पूजा पाण्डेय, सरिता तथा पूजा ने सहयोग दिया।शिविर में 100 बच्चों के साथ शिक्षकों, अभिभावकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कर लगभग 135 लोगों तक शिविर का लाभ पहुँचाया गया। निश्चित ही शिविर अपने उद्देश्य में सफल रहा है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *