*जनपद चम्पावत*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चम्पावत* के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.07.2026 को *श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवेक्षण तथा *श्री दिवान सिंह विष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंचेश्वर* के नेतृत्व में *कोतवाली पंचेश्वर पुलिस* टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान पाण्डे जरनल स्टोर खालगड़ा में अभियुक्त दिनेश चंद्र पांडे पुत्र बलदेव प्रसाद पांडे, निवासी धूरा गुरेली, पोस्ट खालगडा, कोतवाली पंचेश्वर, जनपद चम्पावत के कब्जे से 40 टेट्रा पाउच माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब, 21 पव्वे मैकडॉवेल्स नंबर-1 व्हिस्की तथा 01 बोतल मोहाली (पंजाब) निर्मित मैकडॉवेल्स व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया।*अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पंचेश्वर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया*चम्पावत पुलिस जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई कर रही है तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी*।*बरामदगी*• 40 टेट्रा पाउच माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब • 21 पव्वे मैकडॉवेल्स नंबर-1 व्हिस्की • 01 बोतल मोहाली (पंजाब) निर्मित मैकडॉवेल्स व्हिस्की *पुलिस टीम*1-दिवान सिंह विष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंचेश्वर 2- अ0उ0नि0 विजय सिंह राणा3- HC दलीप सिंह 4- HC हरीश सिंह5- C पवन वर्मा6- C पंकज राय*चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन अथवा तस्करी जैसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना, डायल 112 अथवा पुलिस के अन्य उपलब्ध माध्यमों पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जनसहयोग से ही नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है*।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक – 10.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

