एनएच पर सड़क हादसे में परिवार के तीन लोग घायल

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर खूनाबोरा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार खटीमा निवासी परिवार कार यूके 04 एसी 6537 से पिथौरागढ़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर अचानक एनएच किनारे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में हेमचंद्र पांडे (50) पुत्र कृष्णानंद पांडे निवासी अमाउ खटीमा, उनकी गायत्री पांडे (48) पत्नी हेमचंद्र पांडे और जलज पांडे (17) घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हेमचंद्र को हल्की चोट लगी। जबकि गायत्री की पसली और माथे पर चोट आई। वहीं जलज के आंख के पास चोट आई थी। उसे टांके लगाए। महिला को न्यूरो सर्जन को दिखाने की सलाह दी गई। घटना की जानकारी डायल 112 पर मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *