चंपावत पुलिस की कार्रवाई, ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत दबोचा तस्कर
चंपावतIड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने बनबसा क्षेत्र में एक युवक को 30.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत बुधवार को सीओ टनकपुर विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में एसओजी और थाना बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने जगबूड़ा पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन (29) निवासी उचौलीगोठ टनकपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से नई बस्ती नगला थाना झनकैया, ऊधमसिंहनगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक नानकमत्ता क्षेत्र से खरीदकर लाया था। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
थाना बनबसा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम: 1-उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एस0ओ0जी0 2- SI प्रकाश भट्ट प्रभारी ए0एन0टी0एफ0 3-SI निर्मल लटवाल थाना बनवसा 4-HC मतलूब खान SOG 5-HC ललित श्रीवास्तव SOG 6-HC नईम कुरैशी थाना बनवसा 7-का0 ललित चौधरी SOG 8-का0 कुलदीप सिंह SOG 9-का0 सूरज कुमार SOG 10-का0 राजकुमार SOG 11- का0 उमेश राज SOG 12–का0 उमेश कुमार थाना बनवसा 13- का0 नासिर (सर्विलांस)

