गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की कार्यवाही, पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार*

*जनपद चम्पावत*🚨

*गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की कार्यवाही, पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार*

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, चम्पावत* के निर्देशन में जनपद में गैर-जमानती वारंटियों (NBW) एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा दिनांक 22.10.2026 को प्रभावी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारंटी कैलाश राम पुत्र प्रहलाद राम, निवासी ग्राम दूधौरी, थाना चम्पावत, जनपद चम्पावत के विरुद्ध माननीय न्यायालय में विचाराधीन धारा 75, 11 बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम से संबंधित वारंट जारी किया गया था।*पुलिस टीम द्वारा वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है*।👮 *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*1. उपनिरीक्षक राकेश कठायत – चौकी प्रभारी चलथी कोतवाली चंपावत 2. हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह बोरा, चौकी चलथी 3. कांस्टेबल कमल नाथ, चौकी चलथी *चम्पावत पुलिस की अपील*जनपद चम्पावत पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। गैर-जमानती वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।मीडया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 22.10.2023

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *