आदर्श चम्पावत के संकल्प को मिल रही गति, मूलाकोट में दीवार सहित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण के लिए 46.46 लाख रुपये स्वीकृत*

चम्पावत,

*आदर्श चम्पावत के संकल्प को मिल रही गति, मूलाकोट में दीवार सहित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण के लिए 46.46 लाख रुपये स्वीकृत*

*मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत डचूड़ा बाजार से राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट तक बनेगा एक हजार मीटर मार्ग*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श जनपद चम्पावत के संकल्प के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति मिली है। विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट की ग्राम पंचायत मूलाकोट में डचूड़ा बाजार से राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट तक दीवार सहित एक हजार मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 46.46 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 73/2026 के अंतर्गत स्वीकृत इस कार्य के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में उक्त धनराशि जिलाधिकारी चम्पावत के निवर्तन पर रखी गई है। जनपद स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति द्वारा औचित्यपूर्ण पाए गए आगणन के आधार पर यह स्वीकृति दी गई है।मार्ग निर्माण से मूलाकोट एवं आसपास के ग्रामीणों के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। बाजार से विद्यालय तक संपर्क मार्ग बेहतर होने से स्थानीय लोगों की दैनिक आवाजाही भी आसान होगी।शासनादेश में कार्य की निरंतर निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यस्थल पर मुख्यमंत्री घोषणा संख्या, स्वीकृत लागत, कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण होने की तिथि तथा कार्यदायी संस्था सहित आवश्यक विवरण का स्थायी बोर्ड लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन की दिशा में मिली यह स्वीकृति ग्रामीण संपर्क सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आदर्श चम्पावत के संकल्प को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण कदम है।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *