मा. मुख्यमंत्री के संकल्प आदर्श चम्पावत की दिशा में बालेश्वर वार्ड में प्रस्तावित चिल्ड्रन पार्क से बच्चों को मिलेगी खेलकूद और मनोरंजन की बेहतर सुविधा*

चम्पावत ,

*मा. मुख्यमंत्री के संकल्प आदर्श चम्पावत की दिशा में बालेश्वर वार्ड में प्रस्तावित चिल्ड्रन पार्क से बच्चों को मिलेगी खेलकूद और मनोरंजन की बेहतर सुविधा*

*10 नाली भूमि पर झूले, हरित क्षेत्र, पाथवे एवं सोलर लाइट सहित विभिन्न सुविधाएं प्रस्तावित*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प के अनुरूप नगर पालिका परिषद चम्पावत के बालेश्वर वार्ड में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 0.201 हेक्टेयर अर्थात लगभग 10 नाली भूमि पर विकसित होने वाला यह पार्क नगरवासियों के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा बनेगा।नगर की सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रस्तावित इस परियोजना का उद्देश्य बच्चों को खेलकूद के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इससे बच्चों की इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर निर्भरता कम करने तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी।नगर पालिका परिषद चम्पावत के अधिशासी अधिकारी श्री भारत त्रिपाठी के अनुसार, विस्तृत परियोजना प्रस्ताव में झूले, स्लाइड, क्लाइम्बिंग फ्रेम एवं सैंड पिट के साथ 12 सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरे, पाथवे, बेंच, गजीबो और वाटर कूलर की व्यवस्था प्रस्तावित है। पार्क में पौधरोपण, गार्डनिंग एवं लॉन विकसित करने के साथ संवेदी दीवार और पशु आकृतियां भी प्रस्तावित हैं।नगर के मध्य चिह्नित भूमि पर पार्क विकसित होने से महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी सुरक्षित भ्रमण और विश्राम की सुविधा मिलेगी। साथ ही नगर में स्वच्छ एवं हरित सार्वजनिक स्थल की उपलब्धता बढ़ेगी तथा सामाजिक मेलजोल, सामुदायिक गतिविधियों और नगर के सौंदर्य को बढ़ावा मिलेगा।

kamal Bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *