मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुदृढ़ प्रशासन और सुगम जनसुविधाओं की ओर बढ़ता कदम:

चम्पावत ,

*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुदृढ़ प्रशासन और सुगम जनसुविधाओं की ओर बढ़ता कदम:

₹13.85 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा चम्पावत का नया तहसील भवन**जनपद के विकास और सुशासन में साबित होगा मील का पत्थर: ₹13.85 करोड़ से आकार ले रहा आधुनिक तहसील परिसर, आमजन को मिलेंगी एक ही छत के नीचे सुलभ सुविधाएँ*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के साथ-साथ चम्पावत जनपद में भी सुदृढ़ प्रशासनिक ढांचे के निर्माण और नागरिकों को एक ही छत के नीचे सुगम, पारदर्शी तथा त्वरित सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं।इसी विकासपरक सोच के तहत जिला कलेक्ट्रेट परिसर के समीप ₹1385.68 लाख की लागत से अत्याधुनिक तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा तैयार किए जा रहे इस भव्य व आधुनिक प्रशासनिक केंद्र में सुरक्षा मानकों और पुख्ता जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) जैसी सभी उन्नत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से पूरी तरह निजात मिलेगी।इस बहुप्रतीक्षित आधुनिक तहसील भवन के तैयार होने से न केवल जनपद के प्रशासनिक कामकाज में अभूतपूर्व कार्यकुशलता और गति आएगी, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली आम जनता को भी अपने सभी शासकीय व राजस्व संबंधी कार्यों के लिए सहज और सुलभ माहौल मिलेगा।मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में निर्मित हो रहा यह उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा चम्पावत की जनता को न केवल बेहतरीन जनसुविधाएँ प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र सुशासन और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *