माननीय मुख्यमंत्री के सुरक्षित यातायात के विजन को धरातल पर उतारने में हो रहे कार्य, आबादी क्षेत्र में NH द्वारा किया गया गड्ढा मुक्त*

चंपावत

*माननीय मुख्यमंत्री के सुरक्षित यातायात के विजन को धरातल पर उतारने में हो रहे कार्य, आबादी क्षेत्र में NH द्वारा किया गया गड्ढा मुक्त*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षित, सुगम और बाधारहित यातायात के विजन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड द्वारा कार्य किया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा और सुचारू आवागमन को प्राथमिकता देते हुए चम्पावत आबादी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों को भरने (पॉट होल रिपेयर) का कार्य प्रमुखता से प्रारंभ किया गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता श्री विभोर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सड़कों को गड्ढा मुक्त व सुरक्षित बनाने के लिए यह विशेष सुधारीकरण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के दिशा-निर्देशों के तहत चम्पावत आबादी वाले हिस्सों में सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और यात्रियों व स्थानीय वाहन चालकों को एक सुरक्षित तथा सुगम सफर का अनुभव मिल सके।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *