डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी उपाधि डाइट लोहाघाट के प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से शिक्षाशास्त्र में पीएचडी उपाधि प्राप्त हुई है।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में मुख्य साक्षात्कार में बाह्य परीक्षक नीपा नई दिल्ली प्रोफेसर पी के मिश्रा ऑनलाइन उपस्थित रहे। दीपक सोराडी ने अपना शोध “उत्तराखंड राज्य में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों की वर्तमान स्थिति एवं चुनौतियों का विश्लेषणात्मक अध्ययन ” डॉ देवकी सिरोला असिस्टैंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के दिशा निर्देशन में पूर्ण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षा शास्त्र विद्याशाखा डॉ डी एस फर्सवाण, उप निदेशक शोध डॉ सहगल, शिक्षा शाखा एवं अन्य विषयों के प्राध्यापको के साथ ही विभिन्न विषयों के शोधार्थी उपस्थित रहे। प्रवक्ता सोराड़ी की सफलता पर सहकर्मियों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामना प्रदान की है।
kamal bhandari editor in chief ।

