*चम्पावत,
**चनोला तोक में क्षतिग्रस्त आंगन का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा की दृष्टि से परिवार को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट*
*जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, नियमानुसार दी जाएगी राहत राशि*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में ग्राम चौड़ादुमखुरी के चनोला तोक में रमेश सिंह कठायत पुत्र बहादुर सिंह एवं गिरधर सिंह पुत्र रमेश सिंह के आवासीय भवन के आंगन में (गहरी दरार) क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।उपजिलाधिकारी बीसी पंत द्वारा मौके पर किए गए निरीक्षण में पाया गया कि आंगन क्षतिग्रस्त होने के कारण आवासीय भवन को खतरा बना हुआ है। परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें एहतियातन देव सिंह कठायत पुत्र हयात सिंह के मकान में सुरक्षित रूप से शिफ्ट कराया गया।उपजिलाधिकारी ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि नहीं हुई है। प्रभावित परिवार को नियमानुसार पी-20 प्रपत्र की कार्यवाही पूर्ण कर अनुमन्य राहत राशि प्रदान की जाएगी।निरीक्षण के दौरान बीडीसी सदस्य प्रकाश सिंह एवं राजस्व उपनिरीक्षक सुनील मेहरा सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

