दूरस्थ क्षेत्र कूण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 500 से अधिक लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ*

चम्पावत,

*दूरस्थ क्षेत्र कूण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 500 से अधिक लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ*

*जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 65 जनसमस्याएं दर्ज, सीडीओ अजय सिंह ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश**सहकारिता विभाग ने स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किए ब्याज मुक्त ऋण के चेक, विभिन्न विभागों ने मौके पर पहुंचाई जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की कड़ी में गुरुवार को विकासखंड पाटी के दूरस्थ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कूण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 500 से अधिक लाभार्थियों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान स्थानीय लोगों की 65 जनसमस्याएं भी दर्ज की गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री श्री मुकेश मेहराना एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री निर्मल माहरा उपस्थित रहे। मा. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को उनके क्षेत्र में ही सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभान्वित किया।मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है।शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 80, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग द्वारा 52, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 42, पशुपालन विभाग द्वारा 45, उद्यान विभाग द्वारा 48 तथा कृषि विभाग द्वारा 22 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वहीं राजस्व विभाग द्वारा 32 लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस प्रकार शिविर के माध्यम से कुल 500 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिला।शिविर के दौरान सहकारिता विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सरस्वती स्वयं सहायता समूह, उजाला स्वयं सहायता समूह एवं जैचम स्वयं सहायता समूह को ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित किए गए। सहायक निबंधक सहकारिता श्री डी.एस. नपलच्याल ने कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों से सहकारिता से जुड़कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी श्री नारायण लाल, उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीमती वसुंधरा गर्ब्याल, मुख्य कृषि अधिकारी श्री डी. कुमार, जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट, जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री प्रियंका भट्ट, ग्राम प्रधान श्री मोहित पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेतीखान श्री बबलू देव, श्री लक्ष्मी दत्त जोशी, श्री दीपक भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *