सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यान विभाग की पहल, 22 कृषकों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित कर विभागीय योजनाओं की दी जानकारी*

चम्पावत,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यान विभाग की पहल, 22 कृषकों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित कर विभागीय योजनाओं की दी जानकारी*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सीमांत क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उद्यान विभाग, चम्पावत द्वारा ग्राम पंचायत चल्थिया में कृषकों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित किए गए तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत चल्थिया के 22 कृषकों को मूली, पालक, मेथी एवं धनिया के सब्जी बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य कृषकों को सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियों के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराना है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कृषकों को कीवी मिशन एवं पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता, योजनाओं के लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाने, विविध फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनपद के कृषकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देने, कृषकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा सके।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *