*गोली बिरगुल की रामलीला में हुआ श्री राम का वनवास*
रामलीला को देखने उमड़ रही भारी भीड़ दीपक शर्मा लधियाघाटी न्यूज गोली बिरगुल में चल रही श्रीरामलीला में पंचम दिवस की रामलीला की अध्यक्षता रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार की पंचमी रामलीला के मुख्य अतिथि वन रक्षक वन विभाग भिंगराड़ा वन चौकी बिरगुल जिसमें पंचम दिवस की रामलीला में महिला पात्रों के द्वारा वनवास का बहुत ही सुन्दर अभिनय एवं मार्मिक दृश्य देखकर पूरा जन समूह बहुत ही उदाश हुआ ।राम की भुमिका में कुमारी साक्षी महराना, सीता की भुमिका कुमारी सोनू महराना एवं लक्ष्मण की भूमिका कुमारी शीतल भट्ट एवं वनवास के समय राजा दशरथ द्वारा बहुत ही सुन्दर विलाप किया गया श्री राम के वन जाने पर राम लक्ष्मण और सीता का इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह बिष्ट क्षेत्र पंचायत ऐड़ी गुरोली, बिरगुल गोली मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।पंचम दिवस की रामलीला में राजेंद्र सिंह महराना, नवीन महराना, अशोक बिष्ट, बंटी महराना, बुजुर्ग लाल सिंह महराना, भीम सिंह बिष्ट, उमेद सिंह बिष्ट, राजेश जोशी, लीला निर्देशक मोहन जोशी, तवला वादक भीम लाल, दिनेश जोशी, विजय महराना, दशरथ की भूमिका में जीवन सिंह महराना, सुनील महर, भुवन सिंह बिष्ट एवं क्षेत्रीय जनता गोली बिरगुल की रामलीला में सम्मानित जनता उपस्थित रही। मेकअप में कुमारी डौली द्वारा मुख्य भूमिका निभाई जा रही है।
kamal bhandari editor in chief.

