चंपावत पुलिस का शानदार प्रदर्शन, वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में जीते 5 पदक

चंपावत। अंतर्जनपदीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2026 में चंपावत पुलिस टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक (3 स्वर्ण और 2 रजत) अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता 17 से 19 अप्रैल 2026 तक आईआरबी प्रथम, रामनगर में आयोजित की गई, जिसमें वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और योगा की प्रतिस्पर्धाएं शामिल थीं।

प्रतियोगिता में चंपावत पुलिस के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजकुमार परिहार ने 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं ममता कुटियाल ने 86 किलोग्राम प्लस वेटलिफ्टिंग और 84 किलोग्राम प्लस पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण पदक जीतकर टीम का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा कुंदन ने 94 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक प्राप्त किए।

इस उपलब्धि पर रेखा यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां न केवल विभाग का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि अन्य जवानों को भी प्रेरित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *