यूएस नगर। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में लगभग 558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। एसओजी रुद्रपुर और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। तस्कर गांजे की इस बड़ी खेप को सुतली के गट्ठरों के बीच छिपाकर एक कैंटर वाहन के माध्यम से उड़ीसा से उधमसिंहनगर ला रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।मौके से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो क्षेत्र में नशे की सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” संकल्प को साकार करने की दिशा में इस कार्रवाई को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
उधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 558 किलो गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

