सांसद अजय भट्ट के जन्मोत्सव पर मेधावी सम्मानित



नैनीताल। अजय भट्ट जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया और इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में मेधावी रहे 20 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
राज्य अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने उपस्थित लोगों को सांसद अजय भट्ट के व्यक्तित्व समेत राजनीतिक सफर के बारे में जानकारी देते हुए कई अहम पहलुओं को रखा। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, राज्य मंत्री शांति मेहरा समीप आदि ने संसद की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इसमें नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, लोकेश जोशी, दया किशन, कामेश्वर प्रसाद काला, मनोज जोशी, प्रोफेसर ललित तिवारी, हरीश राणा, डॉक्टर डीपी गंगोला, कविता गंगोला, डॉक्टर अनिरुद्ध, अरविंद पडियार, भगवत भगवत रावत, गजल कमाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *