वन्यजीव के गांव में प्रवेश से क्षतिग्रस्त भवनों का ,प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

चम्पावत,

वन्यजीव के गांव में प्रवेश से क्षतिग्रस्त भवनों का ,प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा ।

*प्रभावित भवनों की क्षति का किया गया आकलन, वन विभाग को सुरक्षा उपाय संबंधी दिए गए निर्देश**भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों पर हुयी विस्तृत चर्चा*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को बनबसा क्षेत्र के देवीपुरा गांव का स्थलीय निरीक्षण कर बीती रात्रि हाथी द्वारा की गयी क्षति का आकलन किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया, जिससे तीन घर प्रभावित हुए। इनमें से एक भवन को अपेक्षाकृत अधिक क्षति पहुंची है। निरीक्षण के दौरान प्रशासन द्वारा प्रभावित भवनों का विस्तृत आकलन कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, हाथी की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित सूचना एवं सतर्कता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया।उपजिलाधिकारी ने बताया कि वन विभाग के साथ वार्ता कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों, बेहतर समन्वय तथा प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी , ताकि वन्यजीव एवं मानव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा वन विभाग के समन्वय से सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *