*जनपद चंपावत*
*अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर स्टेशन टनकपुर की सक्रिय पहल, विभिन्न संस्थानों का किया फायर ऑडिट निरीक्षण*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चम्पावत* के निर्देशन में दिनांक 29.07.2026 को *प्रभारी फायर स्टेशन अमर सिंह अधिकारी* के नेतृत्व में *फायर स्टेशन टनकपुर* की टीम द्वारा बनबसा एवं टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न होटलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया।📌निरीक्षण के दौरान संस्थानों में विद्युत लोड, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास (Emergency Exit) तथा अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्निकांड की स्थिति में प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, त्वरित निकासी, विद्युत सुरक्षा तथा आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।➡️चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि अग्निशमन उपकरणों का समय-समय पर परीक्षण एवं रखरखाव कराते रहें तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 30.07.2026
Kamal Bhandari editor in chief ।

