घाट-पनार मार्ग पर वाहन पर गिरा बोल्डर, प्रशासन ने तत्काल शुरू किया राहत एवं बचाव अभियान*

चम्पावत,

*घाट-पनार मार्ग पर वाहन पर गिरा बोल्डर, प्रशासन ने तत्काल शुरू किया राहत एवं बचाव अभियान*

*जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पुलिस, राजस्व, SDRF और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर, घायलों को भेजा गया अस्पताल*घाट-पनार मोटर मार्ग पर एक वाहन के ऊपर अचानक बोल्डर गिरने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम चम्पावत से प्राप्त होते ही पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घाट-पनार मार्ग पर खड़े वाहन संख्या UK05TA2878 पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार बताए गए हैं। घटना में घायल दो व्यक्तियों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है, जबकि शेष तीन व्यक्तियों के रेस्क्यू के लिए मौके पर अभियान जारी है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना की गई हैं, ताकि घायलों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा भी घटना एवं राहत-बचाव कार्यों की लगातार जानकारी ली जा रही है तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा घटना पर लगातार नजर रखी जा रही है और मौके पर उपलब्ध टीमों को सुरक्षित एवं त्वरित रेस्क्यू के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *