📍 *जनपद चम्पावत*🚨
*टनकपुर पुलिस की तत्परता से नाबालिग बालक सकुशल परिजनों के सुपुर्द*
👮♂️🤝दिनांक 07.09.2026 को टनकपुर पुलिस को थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के अकेले घूमने की जानकारी मिली। पुलिस द्वारा बालक से संवेदनशीलता के साथ पूछताछ कर उसकी पहचान एवं परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।जानकारी करने पर पता चला कि बालक घर से नाराज होकर बिना बताए चला आया था। टनकपुर पुलिस द्वारा तत्परता से उसके परिजनों से संपर्क कर आवश्यक सत्यापन किया गया तथा बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। *चम्पावत पुलिस की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही से परिवार को मिली राहत*।👮♂️ टनकपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।🙏 अभिभावकों से अपील: बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें, उनसे नियमित संवाद करें तथा उन्हें बिना बताए अकेले घर से बाहर जाने से रोकें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 08.09.2026
kamal bhandari editor in chief ।

