नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रेमा पांडे जी के निर्देशन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन एवं नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कूड़ेदान वितरण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज बालेश्वर वार्ड में प्रतिष्ठित दुकानदारों को हरे एवं नीले कूड़ेदान वितरित किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े का स्रोत पर ही पृथक्करण सुनिश्चित करना तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना है।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रेमा पांडे जी ने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर एवं दुकान से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित कूड़ेदानों में अलग-अलग रखें। हरा कूड़ादान गीले एवं जैविक कूड़े तथा नीला कूड़ादान सूखे एवं अजैविक कूड़े के लिए प्रयोग में लाया जाए।उन्होंने कहा कि कूड़े का स्रोत पर पृथक्करण स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक एवं व्यापारी का सहयोग आवश्यक है।इस अवसर पर सभासद श्री दिनेश बरदोला जी, सभासद श्री गौरव कलौनी जी, सभासद श्रीमती मणि प्रभा तिवारी जी, सभासद श्रीमती प्रेमा चिलकोटी जी, सभासद प्रतिनिधि श्री सनी वर्मा जी अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी जी एवं नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि वे कूड़े को इधर-उधर न फेंकें तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखकर नगर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन को ही दें। स्वच्छ एवं सुंदर चम्पावत के निर्माण में सभी नागरिक सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *