तहसील लोहाघाट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, मा.मुख्यमंत्री घोषणा के कार्य स्थानीय कुमाऊँनी स्थापत्य शैली में विकसित करने के दिए निर्देश*

चम्पावत,

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को तहसील लोहाघाट परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में संचालित कोर्ट रूम, कैंटीन, उपजिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं बेहतर रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की और उपजिलाधिकारी लोहाघाट को सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं।उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-299/2026 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में आवास, पार्किंग, मीटिंग हॉल तथा कार्यालय कक्षों का निर्माण प्रस्तावित है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य स्थानीय कुमाऊँनी स्थापत्य शैली को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं, ताकि भवनों में क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी झलक सके।जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि इससे अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं आमजन को अध्ययन और संदर्भ सामग्री की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा तहसील परिसर अधिक उपयोगी बन सकेगा।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर सहित तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *