चक्कर खत्म, स्कैन शुरू: लोहाघाट में QR से होगी शिकायत दर्ज: एक स्कैन में शिकायत दर्ज

डिजिटल हुआ लोहाघाट: QR कोड से अब घर बैठे दर्ज होगी शिकायत

नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा नागरिक सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। नगर क्षेत्र में अब QR कोड आधारित शिकायत पंजीकरण प्रणाली का शुभारंभ किया गया है, जिससे नागरिक अपनी समस्याएं घर बैठे ही दर्ज करा सकेंगे।

इस नई व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र को स्मार्ट, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में तकनीक आधारित समाधान अपनाने पर विशेष बल दिया गया।

QR कोड आधारित इस प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को अब शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे अपने मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन कर सीधे अपनी शिकायत अथवा सुझाव दर्ज कर सकते हैं।

दर्ज की गई शिकायत संबंधित विभाग तक तुरंत प्रेषित होगी तथा उसके समाधान की स्थिति की जानकारी शिकायतकर्ता को SMS अथवा कॉल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

इस पहल से न केवल शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। यह व्यवस्था नागरिकों और नगर पालिका के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी एवं समस्त सभासदों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा लोहाघाट को स्वच्छ, सुंदर एवं स्मार्ट नगर बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *