नशे की खेप पर चम्पावत पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक*

*जनपद चम्पावत*

*नशे की खेप पर चम्पावत पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक*

*ऑपरेशन प्रहार:- 114 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, SOG चम्पावत व टनकपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज*माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड *श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन एवं *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर* के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बनबसा पुलिस द्वारा बडी कार्यावाही की गई। दिनांक 22.10.2026 को *SOG चम्पावत एवं थाना टनकपुर पुलिस* की संयुक्त टीम ने *रेलवे स्टेशन टनकपुर के निकट बिचई–मनिहारगोठ क्षेत्र* में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को *114 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक)* के साथ गिरफ्तार किया गया बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब ₹35 लाख आंकी गई है।*गिरफ्तार अभियुक्त*1- इस्लाम अंसारी पुत्र अब्दुल अंसारी, निवासी एजाजनगर, सैटेलाइट के पास, थाना बारादरी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।*बरामदगी का विवरण*1. 114 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) — 2. OPPO कंपनी का एक मोबाइल फोन 3. नगदी ₹ 250/-*पूछताछ में सामने आए अहम तथ्य*पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसे यह स्मैक मीरगंज, बरेली निवासी दानिश अली एवं उसकी पत्नी निशि खान द्वारा टनकपुर में एक व्यक्ति को पहुंचाने के लिए दी गई थी। पूछताछ में यह भी बताया गया कि उक्त दंपति कुरियर सेवा का कार्य करता है और अभियुक्त उनके कुरियर से संबंधित सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता है। मादक पदार्थों की आपूर्ति के संभावित नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच की जा रही है। उक्त व्यक्तियों की भूमिका की पुष्टि विवेचना के दौरान की जाएगी। *कोतवाली टनकपुर में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है* पुलिस टीम1. श्री चेतन रावत — प्रभारी निरीक्षक, थाना टनकपुर2. SI कमलेश भट्ट — प्रभारी SOG चम्पावत3. SI कुशल नगरकोटी4. HC भूपेंद्र सिंह5. HC तपेंद्र जोशी6. HC नासिर हुसैन7. कांस्टेबल उमेश राज8. कांस्टेबल कुलदीप सिंह9. कांस्टेबल सूरज कुमारचम्पावत पुलिस की अपील:- नशे से संबंधित सूचना MANAS हेल्पलाइन 1933 व पुलिस को दें सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।मीडिया सेल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 23.10.2026

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *