चंपावत:
पुलिस अधीक्षक चंपावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देशानुसार मंगलवार, 06 मई 2026 को तामली थाना परिसर में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी चंपावत श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तामली श्री कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
गोष्ठी में ग्राम तामली, बिरमोल, बचकोट, नाग और तरकुली से आए ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं, हालांकि उपस्थित किसी भी व्यक्ति ने कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई विशेष समस्या नहीं बताई।
कार्यक्रम के दौरान वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों एवं नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, आमजन को आपातकालीन सेवाओं 112, 1090 और 1930 का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

