*जनपद चम्पावत*
*ऑपरेशन साइबर सुरक्षा: चम्पावत पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय*
*श्रीमती रेखा यादव (IPS), पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन एवं जनपद में संचालित “*ऑपरेशन साइबर सुरक्षा*” अभियान के तहत आज दिनांक 21.07.2026 को *थाना तामली पुलिस द्वारा तामील इण्टर कॉलेज व कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मंडलक* के स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।📌कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देते हुए बताया गया कि OTP, बैंक खाता विवरण, ATM PIN, CVV एवं पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा बिना सत्यापन के QR कोड स्कैन करने से बचें। साथ ही फर्जी कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन निवेश/लोन के झांसे से सतर्क रहने की अपील की गई।📌चम्पावत पुलिस ने छात्र छात्रओं से आग्रह किया कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध के शिकार होते हैं, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। *चम्पावत पुलिस की अपील:* “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराधियों से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक- 21.07.2026
Kamal Bhandari editor in chief ।

