श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

*जनपद चम्पावत*

इसी क्रम में दिनांक 22.07.2026 को चौकी मंच, थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम सभा रेशम में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों, फर्जी कॉल, लिंक, OTP, डिजिटल भुगतान संबंधी धोखाधड़ी तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने गांव के बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याएं सुनीं तथा हर संभव पुलिस सहयोग का भरोसा दिलाया।चम्पावत पुलिस की अपील:”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी साइबर ठगी की सूचना बिना विलंब 1930 पर दें। आपकी जागरूकता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत दिनाँक- 22.07.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *