भूप्पी महर सहित ग्रामीणों ने रखी समस्याएं, स्वच्छता अभियान में सहभागिता की अपील
जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान किया गया।
भूप्पी महर सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया और कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण कराया। इससे ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में संतोष देखने को मिला और उन्होंने आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि क्षेत्र की समस्याओं को समय पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाएं, जिससे शीघ्र समाधान संभव हो सके।
इस दौरान लोहाघाट से आई एक महिला ने स्वच्छता विषय पर विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि ‘संकल्प क्लीन चंपावत’ के तहत प्रत्येक सप्ताह सफाई अभियान चलाया जाता है, जो इस बार लोहाघाट क्षेत्र में आयोजित होगा।
उन्होंने जनपदवासियों, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की।



