अत्यधिक बारिश के दृष्टिगत चंपावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट* ⚠️🌧️🚔 *संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़* *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत*

📍 *जनपद चम्पावत* 🌧️⚠️

*अत्यधिक बारिश के दृष्टिगत चंपावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट* ⚠️🌧️🚔 *संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़* *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत*

के निर्देशानुशार आज दिनांक 06.09.2026 को अत्यधिक बारिश के दृष्टिगत टनकपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के संवेदनशील एवं जलभराव/तेज बहाव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है।📌इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा बाटनागाड़ एवं किरोड़ा नाला पुल सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा बारिश एवं जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संभावित जोखिम वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।🌧️ *चम्पावत पुलिस की आमजन से अपील*⚠️ अत्यधिक बारिश के दौरान नदी-नालों, गधेरों, पुलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें।🚫 तेज बहाव वाले पानी को पार करने का किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।🚗 जलभराव अथवा तेज बारिश की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।👨‍👩‍👧 बच्चों एवं बुजुर्गों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों से दूर रखें।📢 मौसम संबंधी चेतावनियों एवं प्रशासन/पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें📞 किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।🙏 आपकी सतर्कता ही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा है।🚔 चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 06.09.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *