चम्पावत ,
*जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारम्भ*
*जिलाधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों से विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प के अनुरूप जिला चिकित्सालय चम्पावत में साईं सुखदा हॉस्पिटल, बरेली के सहयोग से एक दिवसीय मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, मुख्य अतिथि दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय एवं विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के प्रयासों से सीमांत जनपद चम्पावत में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। वर्तमान में जनपद में एमआरआई, ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं से स्थानीय लोगों को जनपद में ही जांच एवं उपचार की बेहतर सुविधा मिल रही है तथा उपचार के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम करने में सहायता मिल रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता से आयोजित ऐसे शिविर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए उपयोगी हैं। इनके माध्यम से लोगों को अपने नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने आमजन से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।साईं सुखदा हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री सौम्या अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में टेलीमेडिसिन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श दिया जाता है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी, फीटल मेडिसिन एवं आईवीएफ, एंडोक्रिनोलॉजी तथा पेट एवं लिवर रोग सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध मिल रहीं हैं ।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, साईं सुखदा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. शरद अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री सौम्या अग्रवाल सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief.

