चंपावत
*मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में यातायात एवं बुनियादी सुविधाओं का हो रहा कायाकल्प: ₹138.37 करोड़ की 17 पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति*
*’आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना को लग रहे पंख: विकास प्राधिकरण तैयार कर रहा 17 आधुनिक पार्किंगों का निर्माण*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों में जनपद चम्पावत में सुगम यातायात व्यवस्था, बढ़ती पार्किंग आवश्यकताओं तथा मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। ‘आदर्श चम्पावत’ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में बुनियादी ढांचे के विकास को तीव्र गति प्रदान की जा रही है।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता सौरभ चंद ने बताया कि शासन द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण चम्पावत के अंतर्गत कुल ₹13,837.09 लाख की लागत से 17 पार्किंग परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए वर्तमान में ₹3,712.00 लाख की लागत से 10 पार्किंग परियोजनाओं का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जबकि ₹10,125.09 लाख की लागत से 07 अन्य पार्किंग परियोजनाओं पर कार्य तीव्र गति से जारी है।पूर्ण हो चुकी प्रमुख परियोजनाओं का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि चम्पावत नगर पालिका, नगर पालिका टनकपुर, पर्यटक आवास गृह टनकपुर, पर्यटक आवास गृह लोहाघाट, पर्यटक आवास गृह चम्पावत, नगर पालिका परिषद लोहाघाट परिसर, टुन्यास श्री पूर्णागिरि, रीठा साहिब, कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय-सह-पार्किंग तथा लोहाघाट में सरफेस पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।इसके अतिरिक्त, बाराकोट, गैस गोदाम लोहाघाट, चम्पावत नगर स्थित जायका रेस्टोरेंट के समीप, तथा चम्पावत नगर में ही लकड़ी के टाल के पास पार्किंग निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। वहीं, जनपद के सिटी-सेंटर चम्पावत, विकास खण्ड पाटी में मल्टीलेवल पार्किंग व बहुउद्देशीय भवन तथा पाटी के अंतर्गत खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य जारी है। इसके साथ ही देवीधुरा में माँ बाराही धाम के समीप ग्राम देचमार व भैसर्ख तथा माँ पूर्णागिरि धाम के जामरानी व ठूलीगाड़ में भी नई पार्किंग परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद में यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू और व्यवस्थित होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यहाँ आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी सुगम आवागमन तथा बेहतर पार्किंग सुविधाएं प्राप्त होंगी।
kamal bhandari editor in chief ।

