पुरानी पेंशन के लिए एकजुट हुए शिक्षक-कर्मी, 26 अप्रैल को चम्पावत में गूंजेगी जनाक्रोश की आवाज

चम्पावत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले के शिक्षक और सरकारी कर्मचारी अब मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में यह तय किया गया कि 26 अप्रैल को चम्पावत में एक विशाल जनाक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जनपदीय अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी प्रकाश तड़ागी ने किया। बैठक में रैली की रणनीति, रूट और भागीदारी को लेकर विस्तार से मंथन हुआ।


“पेंशन संवैधानिक अधिकार है, अब चुप नहीं बैठेंगे”

बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पेंशन हर शिक्षक और कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है। अब समय आ गया है जब जिले के समस्त शिक्षक और कर्मचारी एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ दें।


बैठक में रहे ये प्रमुख चेहरे

बैठक में फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार व सचिव जीवन चन्द्र ओली, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम फर्त्याल व सचिव कीर्ति बल्लव भट्ट, तथा राष्ट्रीय आंदोलन के मण्डलीय उपाध्यक्ष कैलाश फर्त्याल सहित मिंटू सिंह राणा, नरेश चन्द्र जोशी, नवीन सिंह विष्ट, संजय कुमार, गिरिश चन्द्र पाण्डेय, हिमांशु कालोनी, सर्वेश मेहता, किशोर पांगरिया, उमेश जोशी, हरीश जकारिया एवं कवीन्द्र तड़ागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *