पटवारियों को रोजाना चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य*

चंपावत

*पटवारियों को रोजाना चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य*

जनसामान्य को राहत देने और दैनिक कार्यों के सुगम संपादन हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने राजस्व उपनिरीक्षकों को तहसील मुख्यालयों पर ही रहने और पटवारी चौकियों में अनुपस्थित रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी किए हैं कि समस्त राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपनी-अपनी चौकियों में उपस्थित रहेंगे।विभिन्न जनसुनवाई कार्यक्रमों व जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के बाद जारी इस आदेश का उद्देश्य ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए तहसील के चक्कर काटने से बचाना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा औचक निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *