करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में 127 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

करियर काउंसलिंग में युवाओं को दिए गए रोजगार एवं कौशल विकास के महत्वपूर्ण टिप्स

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, चम्पावत में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें भविष्य के लिए सही दिशा में मार्गदर्शन देना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास एवं करियर निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण जैसे विषयों पर भी उपयोगी सुझाव साझा किए गए।

जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पन्त ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल तथा राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि युवा इन प्लेटफॉर्मों का उपयोग कर रोजगार एवं प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों की करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उन्हें अपने कौशल और रुचि के अनुसार करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया। विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को करियर मार्गदर्शन से संबंधित उपयोगी साहित्य भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में कुल 127 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्री चन्द्र सिंह पुजारी, श्री देवेश सिंह रावत, प्रधानाचार्य श्री उम्मेद सिंह बिष्ट, श्री कृष्ण सिंह सोन, श्री दिनेश चन्द्र जोशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *