पारदर्शी धान खरीद के लिए तीन जिलों के किसान विपणन कार्यालय और अधिकृत संस्थाओं में कराएं पंजीकरण*

चम्पावत

*खरीफ खरीद सत्र 2026-27: ‘भारत खरीद मोबाइल ऐप’ के जरिए आसानी से बेचें धान, समय रहते पूर्ण कराएं पंजीकरण*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संभागीय विपणन अधिकारी कुमाऊं संभाग हल्द्वानी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद उधमसिंहनगर, नैनीताल और चम्पावत के समस्त कृषकों हेतु आगामी खरीफ-खरीद सत्र 2026–27 दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से शुरू होना प्रस्तावित है। आगामी सत्र में किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए शासन द्वारा ‘भारत खरीद मोबाइल ऐप’ के माध्यम से किसानों का पंजीकरण किया जाना है।प्रशासन द्वारा जनपद के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने-अपने क्षेत्र के वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय अथवा अधिकृत क्रय संस्थाओं में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा लें। किसान यूसीएफ (UCF), एनसीसीएफ (NCCF), यूकेपीसीयू (UKPCU), यूकेयूएसएसएस (UKUSSS) तथा अधिकृत कमीशन एजेंटों के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।समय पर पंजीकरण कराने से खरीफ-खरीद सत्र 2026-27 के दौरान धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा। उन्होंने सभी कृषकों से अनुरोध किया है कि वे शीघ्रता से अपनी नजदीकी क्रय संस्था या कार्यालय में संपर्क कर अपना पंजीकरण पूर्ण कराएं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *