राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी द्वारा माथियाबांज में एक दिवसीय शिविर आयोजित: 50 पशुओं का LSD टीकाकरण, 15 पशुपालकों को बांटी गई दवाइयां*

चम्पावत

*राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी द्वारा माथियाबांज में एक दिवसीय शिविर आयोजित: 50 पशुओं का LSD टीकाकरण, 15 पशुपालकों को बांटी गई दवाइयां*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी द्वारा ग्राम सभा माथियाबांज में एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज (LSD) से सुरक्षित रखना और क्षेत्र के पशुपालकों को इस संक्रामक रोग के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान उपस्थित पशुपालकों को LSD के लक्षणों, रोकथाम, त्वरित उपचार तथा समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंतर्गत सघन टीकाकरण अभियान चलाते हुए कुल 50 पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के टीके लगाए गए। इसके साथ ही शिविर में पहुंचे 15 पशुपालकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मवेशियों के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यक औषधियां प्राप्त कीं।विभागीय टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को पशु स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी रोग के लक्षण दिखने पर तत्काल राजकीय पशु चिकित्सालय से संपर्क करने की सलाह दी।शिविर के संचालन में राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी की पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति बिष्ट, सूखीढांग की पशुधन प्रसार अधिकारी श्रीमती निशा ओली, ए-हेल्प कार्यकर्ता श्रीमती दीपा बिष्ट, मैत्री कार्यकर्ता श्री अनिल चौड़ाकोटी तथा वेटरनरी फार्मासिस्ट श्री अशोक कुमार गड़कोटी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *